Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homeपंजाबसेवानिवृत्त अतिरिक्त श्रम आयुक्त रमेश बहल की सास स्व. श्रीमती सुदर्शन मरवाहा...

सेवानिवृत्त अतिरिक्त श्रम आयुक्त रमेश बहल की सास स्व. श्रीमती सुदर्शन मरवाहा की अंतिम अरदास 8 को

जालंधर, 5 जून : स्व. सर्बदमन सिंह की पत्नी तथा सेवानिवृत्त अतिरिक्त श्रम आयुक्त पंजाब सरकार व हरियाणा सरकार के पूर्व सलाहकार रमेश बहल की सास स्व. श्रीमती सुदर्शन मरवाहा की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास 8 जून को दोपहर 1 से 2 बजे तक गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर नगर जालंधर में होगी।

ओमान व दुबई के उद्योगपति मोहनीश बहल स्व. सुदर्शन मरवाहा के 3 दोहते है। स्व. श्रीमती सुदर्शन मरवाहा का देहांत 4 जून को हो गया था, वह 93 वर्ष की थी। वह धार्मिक स्वभाव की महिला थी। वह अपने पीछे 3 बेटियां छोड़ गई हैं जिनमें डॉली बेदी, मनबीर भल्ला तथा रेणू बहल शामिल हैं।

उनकी बड़ी बेटी इंगलैंड में 1965 से रह रही है। उनकी एक अन्य बेटी रेणू बहल का विवाह रमेश बहल के साथ हुआ था।

स्व. श्रीमती सुदर्शन मरवाहा का जन्म 6 जनवरी, 1932 को हुआ था और विभाजन के बाद अमृतसर आकर बस गई थी। उनके पिता सिक्का प्रीतम सिंह सोढी कस्टम

विभाग में सुपरिंटेंडेंट थे। सुदर्शन मरवाहा का विवाह 1949 में सरदार सर्बदमन सिंह से हुआ था। 1979 में उनके पति का देहांत हो गया। उनके इकलौते बेटे चरणकमल सिंह की मात्र 21 वर्ष की आयु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्होंने कठिन जीवन का बहादुरी के साथ सामना किया जबकि बच्चों को भी उच्च संस्कार दिए। वह धार्मिक विचारों वाली महिला थी और दीन दुखियों की सेवा और सहायता करने में हर समय तत्पर रहती थीं।

स्व. सुदर्शन मरवाहा का समाज में काफी नाम था। बेटे की 1982 में मौत होने के बाद वह अपनी बेटी (रमेश व रेणू बहल) के साथ रहने लगी थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments